Village Post India

उत्तराखंड समाचार
राज्य
बिहार
छत्तीसगढ
हिमाचल प्रदेश
महाराष्ट्र
पंजाब
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
दिल्ली
चंडीगढ़
गोवा
देश-दुनिया
मनोरंजन
खेल
रोजगार
मैं गांव से हूँ
चुनाव
कॉलम
Facebook Instagram Youtube Twitter Whatsapp
  TRENDING
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने CM पुष्कर सिंह धामी के साथ की बैठक, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा 05/05/2025
राज्यपाल ने किए बाबा केदार के दर्शन, पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण 05/05/2025
उत्तराखंड में UCC लागू , इतिहास में दर्ज हुआ नाम, पोर्टल की हुई शुरुआत 28/01/2025
सोलन से महाकुंभ जा रही रही बस का हुआ हादसा हामसे में 25 श्रद्धालु हुए घायल 28/01/2025
राधा बहन भट्ट को समाज सेवा में पद्मश्री, चिपको आंदोलन, भूदान आंदोलन में रहीं सक्रिय 28/01/2025
Next
Prev
Home उत्तराखंड अल्मोड़ा

राधा बहन भट्ट को समाज सेवा में पद्मश्री, चिपको आंदोलन, भूदान आंदोलन में रहीं सक्रिय

राधा बहन भट्ट का जीवन गांधीवादी विचारों से प्रेरित रहा है। 1961 से 1965 तक उन्होंने गांव-गांव में स्वराज, शराब विरोधी आंदोलन और महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया। उन्होंने उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में शिक्षा का प्रसार किया। जिसके लिए उन्हे पद्श्री से सम्मानित किया जाएगा।

Village Post India by Village Post India
28/01/2025
in अल्मोड़ा, उत्तराखंड, देश-दुनिया, देहरादून, पहाड़/ गांव स्पेशल, ब्रेकिंग न्यूज
0
राधा बहन भट्ट को समाज सेवा में पद्मश्री, चिपको आंदोलन, भूदान आंदोलन में रहीं सक्रिय
0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Spread the love

उत्तराखंड की राधा बहन भट्ट को भारत सरकार ने देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री के लिए चुना है। पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और गांधीवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने में अपने योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। राधा बहन भट्ट जिन्हें ‘पहाड़ की गांधी’ के नाम से जाना जाता है, पहाड़ों और उनके संसाधनों की रक्षा करने में जुटी हैं। राधा बहन भट्ट का जन्म 17 अक्टूबर 1933 को अल्मोड़ा जिले के धुरका गांव में हुआ था।

12वीं तक की पढ़ाई के बाद राधा बहन ने गांधीवादी विचारधारा को अपनाया और पर्यावरण संरक्षण, महिला शिक्षा और सशक्तिकरण में सक्रिय हो गईं। 1951 में वो कौसानी के लक्ष्मी आश्रम से जुड़ीं और यहां से उनका समाज सेवा का सफर शुरू हुआ। राधा बहन भट्ट ने 1957 में भूदान आंदोलन में भाग लिया और विनोबा भावे के साथ उत्तर प्रदेश और असम में लंबी पदयात्राओं का हिस्सा बनीं। इन यात्राओं के दौरान उन्होंने ग्राम स्वराज, शराब विरोधी आंदोलन और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाई।

राधा बहन भट्ट का जीवन गांधीवादी विचारों से प्रेरित रहा है। 1961 से 1965 तक उन्होंने गांव-गांव में स्वराज, शराब विरोधी आंदोलन और महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया। उन्होंने उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में शिक्षा का प्रसार किया। पहाड़ के दूरस्थ गांवों में 25 बाल मंदिरों की स्थापना की, जिनके माध्यम से 15,000 बच्चों को शिक्षा से जोड़ा।

राधा बहन भट्ट का पर्यावरण के प्रति संघर्ष भी अद्वितीय है। 1975 में उन्होंने 75 दिनों की लंबी पैदल यात्रा निकाली, जिसमें वन संरक्षण, चिपको आंदोलन, शराब विरोधी आंदोलन और ग्राम स्वराज की स्थापना के लिए लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में लगभग 1.6 लाख पौधे लगाए और पेड़ों को बचाने के लिए निरंतर प्रयास किए।

2006 से 2010 तक राधा बहन ने उत्तराखंड के हिमालय और नदियों के सर्वेक्षण में भी योगदान दिया। इस दौरान उन्होंने नदियों पर बनने वाली हाइड्रो पॉवर परियोजनाओं का विरोध किया और उनके संरक्षण की दिशा में काम किया। राधा बहन भट्ट ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पुस्तक ‘हिमालय की बेटियां’ भी लिखी, जिसे जर्मन और डेनिश भाषाओं में प्रकाशित किया गया। इस पुस्तक में उन्होंने हिमालय क्षेत्र की महिलाओं के संघर्ष और पर्यावरण के लिए उनके योगदान को उकेरा है। इस समय वे ‘नौला’ यानी जलस्रोत बचाव अभियान चला रही हैं, जिसका उद्देश्य कौसानी क्षेत्र के नालों को पुनर्जीवित करना है।

राधा बहन भट्ट को उनके कार्यों के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें गांधीवादी विचारधारा के प्रसार के लिए जमनालाल बजाज पुरस्कार, गोदावरी गौरव, इंदिरा प्रियदर्शिनी पर्यावरण पुरस्कार, मुनि सतबल पुरस्कार और कुमाऊं गौरव पुरस्कार शामिल हैं। उन्हें शांति के लिए नोबेल पुरस्कार के लिए भी नामांकित किया जा चुका है।

Previous Post

उत्तराखंड के ह्यू कोलिन गेंजर को मिलेगा पद्म श्री, साहित्य से जुड़े हैं ह्यू कोलिन, जानें ह्यू के बारे में…

Next Post

सोलन से महाकुंभ जा रही रही बस का हुआ हादसा हामसे में 25 श्रद्धालु हुए घायल

Village Post India

Village Post India

Next Post
सोलन से महाकुंभ जा रही रही बस का हुआ हादसा हामसे में 25 श्रद्धालु हुए घायल

सोलन से महाकुंभ जा रही रही बस का हुआ हादसा हामसे में 25 श्रद्धालु हुए घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 86.6k Followers
  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
Himalayan Garhwal University: हिमालयन गढ़वाल विवि के लिए कानून ठेंगे पर, वरिष्ठ पत्रकार की शिकायत सही, 15 दिनों में देना होगा जवाब

Himalayan Garhwal University: हिमालयन गढ़वाल विवि के लिए कानून ठेंगे पर, वरिष्ठ पत्रकार की शिकायत सही, 15 दिनों में देना होगा जवाब

05/05/2023
आरोपियों की हुई पिटाई

Ankita Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों की मातृ शक्ति ने जूते-चप्पलों से की धूनाई

23/09/2022
कम्प्यूटर इंजीनियर की अनोखी शादी, कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल

कम्प्यूटर इंजीनियर की अनोखी शादी, कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल

19/04/2023
भ्रष्टाचार में लिप्त राजस्व उपनिरीक्षक, मनमानी से परेशान गैर ग्रामसभा, छीन रहा ग्रामसभा का अधिकार

भ्रष्टाचार में लिप्त राजस्व उपनिरीक्षक, मनमानी से परेशान गैर ग्रामसभा, छीन रहा ग्रामसभा का अधिकार

06/08/2022
उत्तराखंड: पुलिसकर्मियों के परिजनों ने दे दिया आंदोलन का अल्टीमेटम, जानिए क्या है ग्रेड पे विवाद

उत्तराखंड: पुलिसकर्मियों के परिजनों ने दे दिया आंदोलन का अल्टीमेटम, जानिए क्या है ग्रेड पे विवाद

0
उत्तराखंड में वायुसेना का ‘सुरक्षाचक्र’, पहली बार ग्वालियर से चिन्यालीसौड़ पहुंचा AN-32 एयरक्राफ्ट

उत्तराखंड में वायुसेना का ‘सुरक्षाचक्र’, पहली बार ग्वालियर से चिन्यालीसौड़ पहुंचा AN-32 एयरक्राफ्ट

0
उत्तराखंड: महासू देवता मंदिर के गर्भगृह में बर्थ-डे सेलिब्रेशन, स्थानीय लोगों में आक्रोश

उत्तराखंड: महासू देवता मंदिर के गर्भगृह में बर्थ-डे सेलिब्रेशन, स्थानीय लोगों में आक्रोश

0
देहरादून में अवैध प्लॉटिंग पर गरजा बुलडोजर, कई निर्माण कार्य ध्वस्त..तैनात की गई फोर्स

देहरादून में अवैध प्लॉटिंग पर गरजा बुलडोजर, कई निर्माण कार्य ध्वस्त..तैनात की गई फोर्स

0
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने CM पुष्कर सिंह धामी के साथ की बैठक, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने CM पुष्कर सिंह धामी के साथ की बैठक, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

05/05/2025
राज्यपाल ने किए बाबा केदार के दर्शन

राज्यपाल ने किए बाबा केदार के दर्शन, पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

05/05/2025
उत्तराखंड में UCC लागू , इतिहास में दर्ज हुआ नाम, पोर्टल की हुई शुरुआत

उत्तराखंड में UCC लागू , इतिहास में दर्ज हुआ नाम, पोर्टल की हुई शुरुआत

28/01/2025
सोलन से महाकुंभ जा रही रही बस का हुआ हादसा हामसे में 25 श्रद्धालु हुए घायल

सोलन से महाकुंभ जा रही रही बस का हुआ हादसा हामसे में 25 श्रद्धालु हुए घायल

28/01/2025

Recent News

Pages

उत्तराखंड समाचार
राज्य
बिहार
छत्तीसगढ
हिमाचल प्रदेश
महाराष्ट्र
पंजाब
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
दिल्ली
चंडीगढ़
गोवा
देश-दुनिया
मनोरंजन
खेल
रोजगार
मैं गांव से हूँ
चुनाव
कॉलम

Social Media

Facebook-f Instagram Youtube Twitter Whatsapp

© 2022 All Rights Reserved. Designed & Developed Upick Technology Services Pvt.Ltd

About Us

Contact Us

Privacy Policy